Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin (PMAY-G)– भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक महत्वाकांक्षी योजना में से एक है . इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले वैसे गरीब परिवार जिसके पास पक्का मकान नहीं हो उसे भारत सरकार द्वारा पक्का मकान बनवाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है |
इस योजना को पहले इंदिरा आवास योजना के नाम से जाना जाता था . 2016 इस योजना का नाम बदल कर Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin (PMAY-G) कर दिया गया .
Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) क्या है?
1 अप्रैल 2016 को शुरुवात हुई यह प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है , जिसके तहत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में रहने वाले मकान हिन् परिवारों को पक्का घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है | इस योजना के अन्त्रगत घरो का न्यूनतम आकर 25 वर्ग मीटर है |
योजना का लक्ष्य 2024 तक सभी आवासहीन परिवारों और ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे कच्चे और जीर्ण-शीर्ण घरों में रहने वाले परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के साथ एक पक्का घर प्रदान करना है।
Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin (PMAYG) के तहत
1. योजना का मुख्य उद्देश्य
इस योजना का लक्ष्य उन परिवारों को लाभ देना है जिनके पास घर नहीं है या जो कच्चे/टूटे-फूटे घरों में रह रहे हैं। सरकार का योजना है कि हर गरीब के पास बुनियादी सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, शौचालय) वाला एक मजबूत घर हो।
2. मिलने वाली आर्थिक सहायता
सरकार घर बनाने के लिए सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पैसे भेजती है:
- मैदानी इलाकों (Plain Areas) के लिए: ₹1,20,000 की सहायता।
- पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों के लिए: ₹1,30,000 की सहायता (जैसे उत्तर-पूर्वी राज्य, हिमालयी क्षेत्र)।
- मनरेगा (MGNREGA): घर बनाने के लिए मजदूर के रूप में काम करने पर लगभग 90-95 दिनों की मजदूरी (करीब ₹18,000 – ₹20,000 अतिरिक्त)।
- शौचालय निर्माण: स्वच्छ भारत मिशन के तहत ₹12,000 की अलग से सहायता।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAYG) सूची क्या हैं?
प्रधान मंत्री आवास योजना (PMAY) गरीब परिवार के लोगो को पक्का मकान बनाने हेतु सहायता राशी मुहैया करायी जाती है | इस योजना को दो भागों में विभाजित किया है
- प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (PMAYU)
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAYG)
जो भी लाभार्थी इस योजना के लिए आवेदन करते है और उस उसका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है तो सरकार प्रत्येक वर्ष लाभार्थी की सूची प्रकाशित करती है | जिस आवेदनकर्ता का नाम सूची में होता है उसे घर बनवाने के लिए सहायता राशी प्रदान की जाती है |
सरल शब्दों में, यह उन आवेदनकर्ता की वेटिंग लिस्ट (Waiting List) है जिनका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है और जिन्हें आने वाले समय में घर बनाने के लिए पैसा मिलने वाला है।
PMAY Gramin List 2026
अगर आप चाहते है आप अपना नाम प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना की सूची है की नहीं तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते है | क्लिक करने के बाद आप अपना राज्य चुने , उसके बाद जिला का चयन करे , फिर प्रखंड का चयन करे उसके बाद गाँव का चयन करे , फिर कैप्चा कोड भरे और सबमिट पर क्लिक करे . आपके गाँव में जिस भी आवेदनकर्ता का आवेदन स्वीकार कर लिया गया है उन सभी का नाम लिस्ट में आ जायेगा
| Andhra Pradesh | Maharashtra |
| Arunachal Pradesh | Manipur |
| Assam | Meghalaya |
| Bihar | Mizoram |
| Chhattisgarh | Odisha |
| Goa | Punjab |
| Gujarat | Rajasthan |
| Haryana | Sikkim |
| Himachal Pradesh | TamilNadu |
| Jammu and Kashmir | Telangana |
| Jharkhand | Tripura |
| Karnataka | Uttar Pradesh |
| Kerala | Uttarakhand |
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
यदि आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है और आप अपने गाँव के प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना की सूची देखना चाहते है तो नीचे बताये गए प्रक्रिया को फॉलो करे
- ग्रामीण सूची देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://pmayg.dord.gov.in/ पर जाएँ.
- होम पेज मेनू में आपको ‘Awassoft’ का विकल्प दिखेगा उसको चुने उसके के बाद आपको Report का विकल्प दिखेगा उसको चुने

- H. Social Audit Reports में जाकर Beneficiary details for verification पर क्लिक करे

- अब आपको इस पेज पर अपने राज्य का चयन करे , उसके बाद आप अपने जिला का चयन करेंगे , जिला का चयन करने के बाद ब्लाक या प्रखंड का चयन करे . उसके बाद गाँव का नाम चुने , और सबमिट पर क्लिक करे
